अजय देवगन के बेटे का खतरनाक स्टंट, सोशल मीडिया पर मची खलबली
Tuesday, May 29, 2018-07:56 PM (IST)

मुंबईः पिछले कुछ वक्त से काजोल की बेटी न्यासा खूब सुर्खियां बटोर रही थीं। लेकिन अब तो उनके बेटे युग भी चर्चाओं में आ गए हैं और इसका रीजन जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, अजय देवगन और काजोल के लाडले बेटे ने 7 साल की उम्र में वो कारनामा कर दिखाया है। जो लोग बड़ी उम्र में भी नहीं कर पाते हैं। अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है।
इस वीडियो में युग जिम में कभी पुश अप तो कभी फ्लिप्स और भी दूसरे स्टंट करते नजर आ रहे हैं। साफ है कि वह छोटी उम्र से ही काफी फिट हैं और रेगुलर एक्सरसाइज करते रहते हैं।
बता दें कि अजय देवगन और काजोल के बच्चे युग और नायसा सुर्खियों से दूर ही रहते हैं। अभी हाल ही में सिंगापुर में मैडम टुसाड वैक्स म्यूजियम में काजोल का वैक्स स्टैच्यू लगा। इस मौके पर नायसा पहली बार काजोल के साथ रेड कार्पेट पर नजर आई थीं। इस इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गई थीं। ट्विटर पर फॉलोअर्स अजय को बेटी की पहली रेड कार्पेट वॉक की बधाई दे रहे थे।
गौरतलब है कि 'रेड' जैसी हिट फिल्म देने के बाद अब अजय देवगन 'टोटल धमाल' में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित भी होंगे।