एजाज ने फेसबुक पर शेयर की प्रत्युषा की मौत के बाद उसके चेहरे की फोटो
Wednesday, Apr 06, 2016-02:10 PM (IST)

मुंबई: अभिनेता एजाज खान ने अपनी करीबी दोस्त टीवी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी के शव की एक फोटो फेसबुक पर शेयर की है जिसे पोस्ट करते हुए उन्होंने इसे सुसाइड नहीं बल्कि मर्डर बताया है। एजाज खान ने कहा कि कलाकारों पर हमेशा लोगों की नजर में बने रहने का दबाव होता है। एजाज़ ने कहा की उन्हें लगता है ये आत्महत्या नहीं बल्कि एक प्लान किया हुआ मर्डर है।
एजाज खान ने फेसबुक पर प्रत्यूषा के डेड बॉडी की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि...
“Ye meri dost Pratyusha Benerjee ki maut ke baad ki photo..Agar ye Suicide tha, toh aankh ke niche maar ka nishaan kaise aaya? naak par maar ka nishaan kaise aaya? Hont par maar ka nishaan kaise aaya? Meri ladayi sachayi ke liye hai..Aur mujhe mere sawalo ka jawab chahye..Mai bas isiliye awaz utha raha hu kyunki Police ise Suicide kehke ye case bandh karne wali hai aur mujhe Insaaf chahiye meri dost ke liye.. Pls Support Me..”।
गौरतलब है कि प्रत्यूषा ने 1 अप्रैल को अपने अंधेरी वेस्ट वाले फ्लैट में दोपहर फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली थी। प्रत्यूषा के करीबीयों की माने तो पिछले कुछ दिनों से उनकी अपने ब्वॉयफ्रेंड राहुल के साथ कुछ समय से अनबन चल रही थी।