VIDEO: बेस्ट फ्रेंड की शादी में जमकर किया डांस, बाद में रो पड़ीं आलिया भट्ट
Tuesday, Jan 23, 2018-09:51 PM (IST)
मुंबईः आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड कृपा मेहता शादी के बंधन में बंध गई हैं। काफी समय से उनकी शादी चर्चा में बनी हुई थी। शादी के हर फंक्शन में आलिया ने दोस्त का कदम-कदम पर साथ दिया। कृपा की शादी की तस्वीरें और ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
बता दें हल्दी से लेकर बारात के वेल्कम तक, आलिया हर मोमेंट पर अपने दोस्तों के साथ एंजॉय करती दिखीं।

हालांकि जब आलिया की फ्रेंड अपनी परफॉर्मेंस दे रही थीं तब आलिया अचानक से इमोशनल हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।

यहां तक की विदाई के दौरान भी आलिया रो गईं।
