Unseen Pictures: सात नहीं चार फेरे लेकर एक-दूजे के हुए रणबीर-आलिया,करिश्मा-रिद्धिमा ने किया था भाई-भाभी का गठबंधन

Friday, Apr 15, 2022-02:08 PM (IST)

मुंबई: 5 साल की डेटिंग के बाद एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने साल 2022 में अपने रिश्ते को नया नाम दिया। कपल ने करीबी और दोस्तों के बीच शादी रचाई। आलिया-रणबीर ने पंजाबी रीति रिवाज से शादी की।

PunjabKesari

शादी के जुड़ी की तस्वीरें और वीडियोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में कपल की गठबंधन की कुछ तस्वीरें सामने आईं। तस्वीरों आलिया रणबीर मंडप में बैठे दिख रहे हैं। वहीं करिश्मा और रिद्धिमा भाई भाभी का गठबंधन कर रही हैं। 

PunjabKesari

सात नहीं 4 फेरे लेकर एक-दूजे का हुआ कपल 

इस बीच एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में  आलिया भट्ट के भाई राहुल भट्ट ने खुलासा किया कि बहुत प्यार करने वाले जोड़े ने अपनी शादी में 7 के बजाय 4 फेरे लिए थे। रणबीर-आलिया की शादी एक विशेष पंडित ने करवाई है। 

PunjabKesari

उन्होंने कहा-'आलिया और रणबीर की शादी में एक खास पंडित थे, जो कई सालों से कपूर खानदान से जुड़े हुए हैं।  शादी के दौरान सिर्फ चार फेरों के बारे में बताता हुए राहुल ने कहा कि पंडित जी ने हर एक फेरे का महत्व समझाया।

PunjabKesari

एक फेरा होता है धर्म के लिए और एक होता है संतान के लिए। यह सब काफी दिलचस्प था। मैं ऐसे घर से आता हूं, जहां पर आपको हर धर्म के लोग मिलेंगे। रिकॉर्ड के लिए सात फेरे नहीं बल्कि सिर्फ चार फेरे ही लिए गए। इन चारों फेरों के दौरान मैं वहीं पर मौजूद था।'


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News