AA22xA6 Teaser: 'स्पिरिट', 'कल्कि 2'  से बाहर होते ही Deepika Padukone की लगी लॉटरी, अल्‍लू अर्जुन-एटली की 700Cr की फिल्म में हुई एंट्री

Saturday, Jun 07, 2025-02:01 PM (IST)

मुंबई: बी-टाउन की चर्चित एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रोफैशनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। बीते महीने खबर आई थी कि  दीपिका संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' का हिस्सा नहीं हैं। वहीं हाल ही में खबर आई कि दीपिका कल्कि के दूसरे पार्ट में नहीं है। अब इन सबके बीच दीपिका के  हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। अब उनकी एंट्री अल्लू अर्जुन और एटली की नई फिल्म में हो गई है जिसमें वह धमाकेदार एक्शन करती नजर आएंगी। फिल्म का नाम AA22xA6 रखा गया है और इसमें दीपिका पादुकोण की झलक दिखाई गई है।

PunjabKesari

 

मेकर्स ने दीपिका पादुकोण की कास्टिंग का ऐलान करते हुए एक धमाकेदार वीडियो शेयर किया है। इसमें दीपिका फ्यूचिरिस्टक सूट पहने हाथ में भाला लिए ताबड़तोड़ एक्शन करती नजर आ रही हैं। अल्लू अर्जुन और एटली की AA22xA6 एक साई-फाई एक्शन थ्रिलर होगी। फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू होगी। फिल्म के ऐलान के बाद से ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है और वो इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

PunjabKesari


दीपिका पादुकोण ने एटली के साथ फिल्म 'जवान' में काम किया था, जो ब्लॉकबस्टर रही थी। अब वह उनके साथ दूसरी फिल्म करने जा रही हैं। अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका की यह पहली फिल्म होगी। इस फ्रेश पेयरिंग की केमिस्ट्री देखने का वाकई इंतजार रहेगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sun Pictures (@sunpictures)

गौरतलब है कि जहां दीपिका के हाथ अल्लू अर्जुन संग यह बड़ी फिल्म लगी है, वहीं दूसरी ओर खबर है कि दीपिका के हाथ से 'कल्कि 2' भी निकलने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका ने 'स्पिरिट' के लिए संदीप रेड्डी वांगा से 8 घंटे की वर्किंग शिफ्ट की मांग की थी जिस पर विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद फिल्म से दीपिका का रिप्लेस कर तृप्ति डिमरी को साइन कर लिया गया। वहीं नाग अश्विन की 'कल्कि 2' से भी दीपिका के रिप्लेसमेंट की खबरें हैं। कहा जा रहा है कि दीपिका 8 घंटे की वर्किंग शिफ्ट की शर्त को लेकर अड़ी हुई हैं और यह मेकर्स के लिए सिरदर्द बना हुआ है।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News