अजहरुद्दीन के बेटे को डेट कर रही है सानिया मिर्जा की बहन, ये तस्वीरें है गवाह

Thursday, Mar 07, 2019-05:28 PM (IST)

मुंबई: भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा इन दिनों अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में है। खबरें है कि अनम इन दिनों टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजरुद्दीन के बेटा असद को डेट कर रही हैं। सानिया और अनम मिर्जा ने सोशल मीडिया पर असद की तस्वीरें शेयर की हैं और कैप्शन देखकर भी ऐसा लगता है कि असद और अनम में कुछ खिचड़ी पक रही है।

 

PunjabKesari

 

बताते चलें कि पिछले साल अनम ने अपने पति अकबर रशीद के खिलाफ तलाक का केस फाइल किया था। दोनों 18 नवंबर 2016 को ही शादी के बंधन में बंधे थे। अकबर हैदराबाद बेस्ड बिजनेसमैन हैं। अब ऐसा माना जा रहा है कि अनम इस साल ही असद के साथ निकाह कर सकती हैं।

 

PunjabKesari

 

बता दें कि अनम हैदराबाद की एक स्टाइलिस्ट हैं, जिसने एक फैशन आउटलेट 'द लेबल बाज़ार' का शुभारंभ किया है।

 

PunjabKesari

 

इसके अलावा अनम बहन सानिया संग कपिल शर्मा के शो में भी नजर आ चुकी है। वहीं असद वकील की पढ़ाई कर रहे है और अपने पिता के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। 

 

PunjabKesari


Konika

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News