शादी मुबारकः 7 जन्मों के बंधन में बंधे अनंत-राधिका, हाथ में हाथ थाम लिए फेरे, जयमाला पहनाते ही जमकर किया डांस
Saturday, Jul 13, 2024-10:49 AM (IST)
बॉलीवुड तड़का टीम. देश के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी फाइनली 12 जुलाई को अपने लेडीलव राधिका मर्चेंट संग शादी के बंधन में बंध गए। कपल की शादी मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में धूमधाम से हुई, जहां बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और राजनीति जगत की तमाम हस्तियां शामिल हुईं। अनंत-राधिका ने हजारों लोगों के बीच एक दूसरे को वरमाला पहनाई और सात जन्मों के लिए एक दूसरे को हो गए। अब कपल की वेडिंग फोटोज और तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

वायरल हो रही फोटोज में देखा जा सकता है कि राधिका मर्चेंट ने अपनी शादी में हैवी वर्क वाला रेड एंड गोल्डन लहंगा पहना और चांद का टुकड़ा लगीं। इसके साथ उन्होंने एक रेड शॉल भी हाथ में कैरी किया।
रेड लिपस्टिक, माथे पर बिंदी, गले में हार अनंत की दुल्हन के लुक को चार-चांद लगाते दिखे। ओवरऑल लुक में दुल्हन बनी राधिका बेहद ही खूबसूरत दिखीं।
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि अनंत अंबानी की दुल्हनिया राधिका मर्चेंट ने एक जलपरी जैसी नाव में बैठकर वेन्यू में एंट्री की। इस दौरान उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। ब्राइडल एंट्री के दौरान बैकग्राउंड में श्रेया घोषाल लाइव सिंगिंग कर रही थीं।
इसके बाद राधिका मर्चेंट ने फूलों की चादर का छाया में अपने दूल्हे के पास गईं। इस दौरान उनके चेहरे की स्माइल देखते ही बन रही थी।
वहीं, कपल के वरमाला पहनाते, जीने-मरने की कसमें खाते और मंडप का भी वीडियो सामने आया है। जयमाला पहनाने के बाद मिस्टर एंड मिसेज अंबानी एक दूसरे का हाथ थाम खूब नाचे और उनके चेहरे पर एक दूजे के होने की खूशी साफ झलक रही थी।
