मांग में सिंदूर.. गले में टेंपल ज्वेलरी..हाथों में मेहंदी..भाई की शादी में दुल्हन की तरह सजीं अंकिता लोखंडे,येलो साड़ी में दिखीं खूबसूरत

Saturday, Oct 08, 2022-02:58 PM (IST)

मुंबई: टीवी की 'अर्चना बहू' यानि एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इस समय अपने भाई की शादी में बिजी हैं। इस वेडिंग से अंकिता ने अपना एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह दुल्हन की तरह तैयार होती नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो अंकिता ने येलो सिल्क साड़ी में नजर आ रही हैं।  

PunjabKesari

मांग में सिंदूर,गले में मंगलसूत्र,हैवी बैंगल, पैरों में चांदी की पायल, हाथों पर मेहंदी लगाए अंकिता पूरी दुल्हन की तरह सजी है। न्यूड मेकअप किया हुआ और रेड लिपस्टिक अंकिता के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

PunjabKesari

हेयरस्टाइल की बात करें तो अंकिता ने बालों का बन बनाकर उस पर गजरा लगाया है।

PunjabKesari

इसके साथ ही अंकिता लोखंडे ने गले में मंगलसूत्र और टेंपल जूलरी पहनी हुई है। वीडियो में अंकिता बैठकर पैरों में महावर लगवाते दिख रही हैं। इस वीडियो के साथ अंकिता ने लिखा-मेरे भाई की शादी। फैंस अंकिता की इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

गौरतलब  है कि अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन संग कई साल रिलेशनशिप में रहने के बाद दिसंबर 2021 में शादी रचाई। यह सेलिब्रेशन काफी ग्रैंड था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News