अपने असिस्टेंट की बेटी की शादी में पहुंचे अनुपम खेर, दूल्हा-दुल्हन को दिया आशीर्वाद

Tuesday, Jul 02, 2024-09:54 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर अपनी एक्टिंग के अलावा अपने खुशमिजाज नेचर के लिए भी जाने जाते हैं। उन्हें हमेशा बच्चों, बुजुर्गों और सेट के लोगों के साथ खुशियां बांटते देखा जाता है। उनका यही जेस्चर फैंस का दिल जीत लेता है। हाल ही में अनुपम ने अपने असिस्टेंट की बेटी की शादी अटेंड की, जिसकी झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं।

PunjabKesari


अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अस्सिटेंट की बेटी की शादी का एक वीडियो शेयर कर लिखा- ''मेरे 39 साल के असिस्टेंट दत्तू की बेटी वर्षा की शादी प्रीतेश से हुई। खूबसूरत शादी। वर्षा को एक खूबसूरत छोटी बच्ची से एक खूबसूरत दुल्हन बनते देखा है। इस शानदार जोड़े को लंबी और खुशहाल शादीशुदा ज़िंदगी की शुभकामनाएं। हमेशा प्यार और प्रार्थनाएँ।''

PunjabKesari


वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुपम खेर दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह अपने असिस्टेंट और उनकी वाइफ के साथ भी पोज देते नजर आते हैं।


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


काम की बात करें तो अनुपम खेर 69 साल की उम्र में भी फिल्मों में काफी एक्टिव हैं। अब वो जल्द ही कंगना रनौत स्टारर इमरजेंसी' में नजर आएंगी। उनकी यह फिल्म सितंबर के महीने रिलीज होगी।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News