टेस्ट मैच से रिटायरमेंट अनाउंसमेंट के बाद पत्नी अनुष्का संग वृंदावन पहुंचे विराट, कपल ने प्रेमानंद जी के आश्रम पहुंच लिया आशीर्वाद

Tuesday, May 13, 2025-11:47 AM (IST)



मुंबई: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पति और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।  विराट ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी। इस घोषणा के कुछ समय बाद ही विराट और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था।अब टेस्ट से संन्यास लेने के एक दिन बाद ही विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा संग  वृंदावन पहुंचे। 

PunjabKesari

दोनों सफेल रंग की कार में बैठकर पहुंचे हैं। विराट वहां संत प्रेमानंद जी महाराज से मिलने पहुंचे थे। सुबह करीब 6 बजे ही विराट वहां पहुंच गए।

PunjabKesari

 

श्री राधाकेलुकुंज आश्रम में वह साढ़े तीन घंटे से ज्यादा समय तक रुके। वह करीब साढ़े 9 बजे वहां से निकले। आश्रम से निकलने के बाद विराट कोहली बाराह घाट के निकट रहने वाले संत प्रेमानंद के गुरु गौरांगी शरण से भी मिले।

PunjabKesari

विराट-अनुष्का तीसरी बार वृंदावन में महाराज जी से मिले। ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद भी विराट अनुष्का और बच्चों वामिका-अकाय के साथ वहां पहुंचे थेजनवरी 2023 में भी विराट महाराज जी से मिलने पहुंचे थे।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News