जेठानी के लिए अनुष्का शर्मा ने किया खास पोस्ट, जानें क्यों पति विराट की भाभी पर जताया गर्व

Wednesday, Oct 22, 2025-01:47 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने फैमिली मूमेंट शेयर करना बहुत कम पसंद करती हैं और जब कभी शेयर करती हैं तो वह धड़ल्ले से वायरल हो जाते हैं। हाल ही में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। दरअसल, अनुष्का ने हाल ही में विराट कोहली की भाभी यानी अपनी जेठानी चेतना कोहली को लेकर पोस्ट किया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


 

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर जेठानी चेतना की साड़ी में योग करते हुए एक तस्वीर शेयर की और योग के प्रति उनके डेडिकेशन की तारीफ की। पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, 'हर पोज में, वह योग को ही प्रतिबिम्बित करती हैं- ताकत, शालीनता और स्थिरता, सबका सामंजस्य। चेट्स, मुझे तुम पर बहुत गर्व है।'

PunjabKesari

 

चेतना कोहली ने देवरानी अनुष्का पर रिप्लाई करते हुए उसे रीशेयर किया और लिखा, 'थैंक यू सो मच। 

 

विराट-अनुष्का की शादी  
बता दें, अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में विराट कोहली से शादी रचाई थी। 2021 में कपल एक बेटी के माता-पिता बने थे जिसका नाम वामिका है। फिर 2024 में कपल को एक बेटा हुआ, जिसका नाम उन्होंने अकाय रखा। दूसरे बच्चे के बाद से ही अनुष्का लाइमलाइट से दूर हैं। वह अपने बच्चों और पति के साथ लंदन में बस गई हैं, लेकिन काम के सिलसिले में वह मुंबई आती रहती हैं।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News