तलाक की अफवाहों के बीच पत्नी संग रोमांटिक हुए अर्जुन बिजलानी, ट्रोलर्स को मिला करारा जवाब

Sunday, Aug 24, 2025-02:07 PM (IST)

 

मुंबई. टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर और पसंदीदा कपल्स में शुमार अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें उड़ रही हैं कि अर्जुन अपनी पत्नी से तलाक लेने जा रहे हैं। हालांकि, अब खुद अर्जुन ने इन तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए स्थिति स्पष्ट कर दी है।

PunjabKesari

 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया रोमांटिक वीडियो

अर्जुन बिजलानी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी पत्नी नेहा स्वामी के साथ रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों के बीच की केमिस्ट्री और स्नेह साफ झलक रहा है। वीडियो में अर्जुन और नेहा साथ में मुस्कुराते, करीब आते और एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए, जिससे कपल के फैंस को राहत की सांस मिली है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Bijlani ⚫️ (@arjunbijlani)

कैप्शन में दिया स्पष्टीकरण, अफवाहों को बताया निराधार

अर्जुन ने वीडियो के साथ एक कैप्शन भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने उन दोनों चर्चाओं तलाक और बिग बॉस पर खुलकर बात की। उन्होंने लिखा: "पिछले वीडियो में मैंने जो भी कहा था, उसका मतलब था लेकिन मैंने कहा था कि कयास न लगाएं। इसलिए मैं क्लियर कर दूं कि न तो मैं बिग बॉस कर रहा हूं और न ही तलाक ले रहा हूं। बस यहां उठने के लिए हूं।"

इस मजाकिया और स्पष्ट संदेश के साथ अर्जुन ने कई हंसने वाले इमोजी भी लगाए, जिससे यह साफ हो गया कि उनका मकसद सिर्फ हल्के-फुल्के अंदाज़ में बातें करना था, न कि किसी बड़े एलान का संकेत देना।

  
अर्जुन-नेहा का मजबूत रिश्ता

अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी ने 2013 में शादी की थी और तब से यह जोड़ी इंडस्ट्री में एक मजबूत और स्थिर रिश्ते की मिसाल बनी हुई है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ खूबसूरत पलों की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News