अर्जुन रामपाल का एक्स अकाउंट हुआ हैक, इंस्टाग्राम पर फैंस को किया सतर्क, कहा- ''किसी भी मैसेज का जवाब न दें''

Sunday, Aug 11, 2024-02:03 PM (IST)

 

मुंबई. बॉलीवुड सेलेब्स के अक्सर सोशल मीडिया अकाउंट हैक होते रहते हैं। कुछ दिनों पहले जावेद अख्तर का एक्स अकाउंट हैक हुआ था। उनसे पहले हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह का यूट्यूब चैनल हैक हो गया था। वहीं, अब एक्टर अर्जुन रामपाल भी इस शिंकजे में फंस गए हैं। उनका एक्स अकाउंट हैक हो गया है और इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए दी है। साथ ही फैंस से गुजारिश की है कि वह किसी भी मैसेज या ट्वीट का जवाब न दें।

 

अर्जुन रामपाल ने फैंस को सतर्क करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, 'अच्छी खबर नहीं है। मेरा एक्स अकाउंट हैक हो गया है। प्लीज किसी भी ट्वीट या मैसेज का आप लोग रिप्लाई न दें। अकाउंट हैक हो गया है।' उनके इस पोस्ट पर गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने हैरानी जताई है।

 

वहीं, अर्जुन रामपाल के काम की बात करें तो वे फिलहाल एक्टर संजय दत्त और रणवीर सिंह के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। आदित्य धर की डायरेक्टेड इस फिल्म में आर माधवन और अक्षय खन्ना भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News