अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने प्रेग्नेंसी पर लिया बड़ा फैसला, बोली- दोबारा मां बनने की ...

Friday, Feb 28, 2025-05:21 PM (IST)

बाॅलीवुड तड़का : यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां, पायल और कृतिका, हमेशा मीडिया में सुर्खियों में रहते हैं। ये दोनों अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में फैंस को अपडेट देने के लिए व्लॉग्स बनाते रहते हैं। हाल ही में कृतिका ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में खुलकर बात की है।

PunjabKesari

अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर कुछ समय से खबरें आ रही थीं। अब कृतिका ने खुद साफ किया है कि वो दूसरी बार प्रेग्नेंट नहीं होने वाली हैं। कृतिका के एक बेटा है, जबकि पायल के तीन बच्चे हैं। इसके बावजूद, कृतिका ने दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में पूरी तरह से मना कर दिया है।

PunjabKesari

कृतिका ने अपने व्लॉग में कहा, 'अभी मुझे बिल्कुल भी बच्चा नहीं चाहिए। मैं अब कोई और बच्चा नहीं चाहती हूं। हालांकि, अगर हमारे घर में कोई लड़की नहीं होती या तूबा नहीं होती तो मैं इस बारे में सोच सकती थी।' कृतिका ने आगे कहा, 'अगर भविष्य में सोचूं, तो शायद एक बेबी करूं, क्या पता लड़की हो जाए। मगर तूबा भी है और बाकी लड़के भी हैं। हमारे घर में लड़का और लड़की दोनों हैं, इसलिए मैंने भविष्य में प्रेग्नेंसी के बारे में नहीं सोचा।'

PunjabKesari

कृतिका ने यह भी कहा कि अभी उनका ध्यान सिर्फ अपने बेटे और बाकी बच्चों की देखभाल पर है। उन्होंने यह भी कहा कि आगे जो होगा, वो भगवान की मर्जी पर निर्भर करेगा। गौरतलब है कि अरमान मलिक हाल ही में अपनी दोनों पत्नियों के साथ बिग बॉस ओटीटी में गए थे, जहां कृतिका को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।



 


Content Editor

Mehak

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News