17 साल की हुई अशनूर कौर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें

Monday, May 03, 2021-11:45 AM (IST)

मुंबई. शो 'ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है' फेम अशनूर कौर आज अपना 17वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। कोरोना के कारण बड़ा सेलिब्रेशन तो हो नहीं सकता इसलिए अशनूर ने घर पर ही आधी रात को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। जिसकी तस्वीरें अशनूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।

PunjabKesari
तस्वीरों में अशनूर नाइट ड्रेस में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को लुक कम्पलीट किया हुआ है। अशनूर के सामने तीन केक पड़े हुए हैं।

PunjabKesari

एक्ट्रेस मस्ती भरे अंदाज में पोज दे रही है। अशनूर की हंसी और खुशी फैंस का दिल जीत रही है। फैंस इस तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं और बर्थडे विश कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें अशनूर ने इतनी छोटी उम्र में 'ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है' और पटियाला बेब्स में काम किया है।

PunjabKesari

अशनूर ने 5 साल की उम्र में 'झांसी की रानी' में प्राची का किरदार निभाया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने 'साथ निभाना साथ‍िया' में पन्‍ना का रोल प्‍ले किया था।

PunjabKesari


Content Writer

Parminder Kaur

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News