बड़े पापा बनने जा रहे हैं आयुष्मान खुराना, छोटे भाई अपारशक्ति खुराना के घर सितंबर में गूंजेगी किलकारी

Friday, Mar 19, 2021-09:38 AM (IST)

मुंबई: साल 2021 की शुरुआत से ही बी-टाउन  इंडस्ट्री से कई गुड न्यूज आ रही हैं। बी-टाउन के कई कपल्स के घर किलकारियां गूंजी हैं। साल की शुरुआत में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली पहली बार पेरेंट्स बने और उनके घर नन्हीं परी आईं। इसके बाद कपिल शर्मा, पत्नी गिन्नी चतरथ और करीना कपूर खान-सैफ अली खान भी दूसरी बार पैरेंट्स बने।

PunjabKesari

इसके अलावा कई कपल्स के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। अब इस लिस्ट में एक्टर आयुष्मान खुराना के भाई और एक्टर अपारशक्ति खुराना का नाम भी जुड़ गया है। अपारशक्ति की पत्नी आकृति आहूजा प्रेग्नेंट हैं। वे इसी साल के सितंबर महीने में मां बनेंगी।

PunjabKesari

दोनों के एक करीबी ने पिंकविला को बताया- अपारशक्ति और आकृति पहली बार पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। आकृति इसी साल सितंबर के महीने में मां बन सकती हैं। इस खबर से दोनों के परिवार खासे खुश हैं। वे फैमिली में नए सदस्य का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

PunjabKesari

बता दें कि अपारशक्ति ने साल 2014 में आकृति से शादी की थी। आकृति ला फेरिया इवेंट्स नाम की कंपनी की फाउंडर हैं। अपारशक्ति के भाई आयुष्मान भी दो बच्चों के पिता हैं। आयुष्मान को पत्नी ताहिरा कश्यप से विराजवीर नाम का बेटा और वरुष्का नाम की एक बेटी है। 

PunjabKesari

काम की बात करें तो अपारशक्ति ने 'दंगल', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'स्त्री' जैसी फिल्मों में काम किया है। सभी फिल्मों में अपारशक्ति ने साइड किरदार निभाए लेकिन फिल्मों की सफलता में उनका खास योगदान है। 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News