घोड़ी पर चढ़े 3 फुट के अजीम भाई, यूपी पुलिस के बाद अब सलमान से लगाई शादी करवाने की गुहार
Friday, Mar 19, 2021-01:28 PM (IST)

मुंबई: अपनी शादी को लेकर यूपी पुलिस, सीएम और और अखिलेश यादव से गुहार लगाने वाले शख्स अजीम मंसूरी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अजीम मंसूरी अपनी शादी को लेकर काफी परेशान हैं। 26 साल के अजीम मंसूरी को अपने छोटे कद की वजह से जीवनसाथी नहीं मिल पा रही।
अजीम मंसूरी का कद लगभग 3 फुट के करीब है। अपनी शादी के लिए वह यूपी पुलिस और अखिलेश यादव से गुहार लगा चुके हैं। वहीं अब उन्होंने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खानसे रिक्यूएस्ट की है।
खबरों मानें तो सलमान खान ने उन्हें मुंबई आने का न्योता भेजा है इसके बाद से अजीम मंसूरी बहुत ही खुश हैं।
अजीम मंसूरी का एक वीडियो भी सोशल साइट पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में वह घोड़ी पर बैठकर बैंड-बाजा के साथ अपनी दुल्हन ढूंढ़ने निकले हैं। वीडियो के जरिए सीएम योगी मुख्यमंत्री और सलमान खान से शादी में मदद करने की मांग कर रहे हैं। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार अजीम का वीडियो वायरल होने के बाद अब उनके पास लड़कियों के कॉल्स भी आने लगे हैं। इतना ही नहीं अजीम ये भी दावा कर रहे हैं कि उनके पास शादी के प्रस्ताव भी आने लगे हैं।