वो मेरा करियर खत्म कर सकती थी... Ekta Kapoor के खिलाफ लड़ी थी बरखा बिष्ट, 22 साल बाद विवाद को लेकर किए खुलासे
Monday, Mar 31, 2025-11:12 AM (IST)

मुंबई: टीवी क्वीन एकता कपूर ने कई लोगों को रातों रात स्टार्स बनाया है लेकिन कहते हैं ना हर सिक्के के 2 पहलू होते हैं। ठीक ऐसा ही कुछ एकता कपूर के साथ भी हैं। एक तरफ कुछ टीवी स्टार्स एकता के काफी अच्छे दोस्त हैं। वहीं कुछ ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के शो से ही की है जिस वजह से हर टीवी कलाकार एकता कपूर को मैम के सिवा कुछ नहीं बोलता। इतना ही नहीं करियर बनाने के दौरान कुछ एकता के निशाने पर भी रहे हैं।
इस लिस्ट में एक नाम है टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट। जी हां, 'कितनी मस्त है जिंदगी' से टीवी की दुनिया में कदम रखने वाली बरखा बिष्ट ने 22 साल बाद बताया कि बालाजी टेलीफिल्म्स सीरियल छोड़ने के बाद प्रोड्यूसर एकता कपूर ने उनपर मुकदमा दायर कर दिया था। उन्होंने ये केस खुद ही लड़ा था और घर पर कुछ नहीं बताया था। उन्होंने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया है।
एक इंटरव्यू में बरखा ने कहा- 'मैंने घर पर किसी को नहीं बताया। मैंने एक वकील किया और केस लड़ा। समय के साथ उन्हें एहसास हुआ कि यह व्यर्थ है। मैं आभारी हूं कि उन्होंने पीछे हटना शुरू कर दिया। उस समय, एकता के पास आपके करियर को बनाने या बिगाड़ने की शक्ति थी। आज भी है। केस लगभग एक साल तक चला और मैंने अपने नए शो की शूटिंग जारी रखी, साथ ही कोर्ट की सुनवाई में भी गई।'
अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा-'घर पर लड़ने और मुंबई आने के बाद, आप वापस जाकर शिकायत नहीं कर सकते।" "मैं जो भी करूंगी, खुद करूंगी के गर्व के साथ आई थी। इसलिए, मुझे इसे खुद ही संभालना पड़ा। एक न्यूकमर के रूप में, मेरा करियर खत्म हो सकता था, लेकिन किसी दैवीय शक्ति की वजह से एकता पीछे हट गईं। अगर वह चाहतीं, तो मेरा करियर खत्म कर सकती थीं।'
वर्क फ्रंट की बात करें बरखा बिष्ट के आखिरी बार वेब सीरीज टपावर ऑफ पांचट में देखा गया था, जिसमें रीवा अरोड़ा, जयवीर जुनेजा, आदित्य अरोड़ा, अनुभा अरोड़ा, बियांका अरोड़ा, यश सहगल और उर्वशी ढोलकिया जैसे कलाकार शामिल हैं।