क्या आपने देखी भारती- हर्ष के शादी के बाद की ये खूबसूरत Photos
Tuesday, Dec 26, 2017-11:57 PM (IST)

मुंबईः विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बाद अब मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह की हनीमून की तस्वीरें वायरल हो रही है। भारती ने 3 दिसंबर को गोवा में अपने ब्वॉयफ्रेंड हर्ष लिंबचिया से शादी की थी। भारती ने हनीमून की कुछ तसवीरें शेयर की है जिसमें दोनों एकदूसरे संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिख रहे हैं। भारती पिछले काफी से अपनी शादी की खबरों के चलते सुर्खियों में बनीं हुई हैं।
बता दें इंडिया की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (33) ने 3 दिसंबर को गोवा में मंगेतर हर्ष लिंबचिया के साथ सात फेरे लिए।
भारती-हर्ष की डेस्टिनेशन वेडिंग के बाद यह स्टार कपल हनीमून के लिए रवाना हो चुका है। इसकी जानकारी खुद भारती ने इंस्टाग्राम पर दी है। उनकी ताजा पोस्ट के मुताबिक, वे हर्ष के साथ पूरे 1 महीने के लिए यूरोप की सैर करने निकल पड़ी हैं।
भारती और हर्ष ने अपने हनीमून की तस्वीरें साझा की है, जिसमें जोड़ी क्रिसमस एन्जॉय करती नजर आ रही है। टीवी कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी भी इनके साथ दुबई में क्रिसमस एन्जॉय करते दिखे।