भारती सिंह ने शेयर की बेटे की नई तस्वीर, बेबी प्रिंट कपड़ों में बेहद क्यूट दिखे लक्ष्य

Thursday, Jul 14, 2022-05:08 PM (IST)

मुंबई. कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने 3 अप्रैल को बेटे लक्ष्य का स्वागत किया था। हाल ही में कपल ने बेटे का चेहरा दिखाया था, जिस पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया। इसी बीच लक्ष्य की एक और तस्वीर भारती ने शेयर की है, जिसमें वह बेहद क्यूट लग रहे हैं। 

PunjabKesari
तस्वीर में लक्ष्य बेबी प्रिंट कपड़ों में नजर आ रहे हैं। इन कपड़ों में लक्ष्य बेहद क्यूट लग रहे हैं। फैंस और स्टार्स लक्ष्य की इस तस्वीर पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। कई स्टार्स ने लक्ष्य की इस तस्वीर को इंस्टा स्टोरी में शेयर भी किया है। 

PunjabKesari
बता दें भारती और हर्ष ने साल 2017 में शादी की थी। शादी के 5 साल बाद कपल ने अपनी जिंदगी में बेटे का स्वागत किया। लक्ष्य के आने से भारती और हर्ष की जिंदगी काफी बदल गई है। दोनों काफी खुश है। भारती और हर्ष बेटे के साथ बिताए खूबसूरत पलों की तस्वीरें शेयर और वीडियोज शेयर करते रहते हैं, जिन्हें फैंस खूब लाइक करते हैं। 

PunjabKesari


Content Writer

Parminder Kaur

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News