भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू ने शिवानी संग रचाई गुपचुप शादी, इंटरनेट पर वायरल हुईं तस्वीरें

Saturday, Jan 28, 2023-01:49 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री में आज कल सितारे गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंध रहे हैं। सात फेरे लेने के बाद लोगों को स्टार्स की शादी की भनक लगती है। अब हाल ही में खुलासा हुआ है कि भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू शादी के बंधन में बंध गए हैं। एक्टर ने गुरुवार, 26 जनवरी को बनारस में शिवानी पांडे संग सात फेरे लिए। शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

शादी की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अरविंद अकेला कल्लू रेड एंड व्हाइट कंट्रास्ट की शेरवानी सूट के साथ रेड पगड़ी लगाए दूल्हे राजा बने हैं।

PunjabKesari

 

वहीं उनकी दुल्हन रेड लहंगे के साथ भारी-भरकम ज्वेलरी कैरी किए बेहद खूबसूरत ब्राइड लग रही हैं।

PunjabKesari

 

दूल्हा-दुल्हन बने अरविंद-शिवानी एक साथ बेहद प्यारे लग रहे हैं।

PunjabKesari


कपल की शादी में निरहुआ, आम्रपाली दूबे, अंकुश राजा, रक्षा गुप्ता, आकांक्षा दुबे और रील स्टार खुशबू गाजीपुरी चार-चांद लगाने पहुंचे। आम्रपाली और रक्षा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शादी की तस्वीरें शेयर कर अपने दोस्त को बधाईयां दी हैं।

PunjabKesari


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News