Bigg Boss 18: मीडिया से पंगा लोगे तो...मजाक-मजाक में सलमान खान ने एल्विश यादव से कही बड़ी बात
Monday, Jan 20, 2025-10:33 AM (IST)

मुंबई: 19 जनवरी को विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस 18' का ग्रैंड फिनाले था। ग्रैंड फिनाले पर बिग बाॅस ओटीटी विनर एल्विश यादव पहुंचे थे। इस दौरान सलमान खान ने मजाक-मजाक में उनकी खिंचाई कर दी। इसकेसाथ ही उन्होंने मीडिया को लेकर भी एल्विश को एक सलाह दे डाली।
एल्विश यादव शो में विक्की जैन के साथ पहुंचे थे, जहां उन्हें 'सिलेब्रिटी लाफ्टर शेफ्स' को प्रमोट करना था। एल्विश जब स्टेज पर पहुंचे तो सलमान ने उनसे हाल ही की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर खिंचाई की। इस पर एल्विश ने कहा कि वह एक स्ट्रेस कॉन्फ्रेंस था पर वह और अब मीडिया दोस्त हैं।
He came as a wild card for 15 mins in #BiggBoss18 and won it again !!🥳♥️#ElvishYadav #ElvishArmy pic.twitter.com/WisfqT4ikZ
— Rudra 🆇 (@Rudraaaa10) January 19, 2025
एल्विश की मीडिया से दोस्ती वाली बात पर सलमान ने तपाक से कहा- 'हां ये सही है। मीडिया से पंगा लोगे तो...' यह सुनकर एल्विश चुप रह गए।
Elvish Ne Paid Media ko Pura Expose kar diya Maza Aagya 😭🔥
— Vikash Poonia🎯 (@VikashPoonia728) January 18, 2025
ELVISH YADAV HYPING BB18 #ElvishYadav #RajatDalal #BiggBoss18 pic.twitter.com/w0q3AcB0hQ
मालूम हो कि 'बिग बॉस' के घर में हाल ही मीडिया वाले आए और कंटेस्टेंट्स की तरफ से कुछ सेलेब्स सपोर्ट के लिए पहुंचे थे। एल्विश यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस में रजत दलाल को डिफेंड कर रहे थे। इसी दौरान एल्विश की मीडिया से झड़प हो गई। उन्होंने मीडिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि तुम्हारे जैसे बहुत देखे हैं पैसों में बिकते हुए। एल्विश ने कहा था- 'हमें मीडिया की जरूरत नहीं हम खुद मीडिया हैं। हमें तुम्हारी मीडिया से फर्क नहीं पड़ता।' इसके बाद मीडिया ने एल्विश को बायकॉट कर दिया था। एल्विश को जब समझ आ गया कि मीडिया से पंगा लेना उन्हें भारी पड़ सकता है तो वह शांत हो गए।