आई लव यू..पति करण सिंह ग्रोवर के बर्थडे पर बिपाशा को उमड़ा प्यार, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
Monday, Feb 24, 2025-12:22 PM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस बिपाशा बसु के पति और फिल्म स्टार करण सिंह ग्रोवर 23 फरवरी को पूरे 43 साल के हो गए हैं। इस मौके पर फैंस व करीबी एक्टर को सोशल मीडिया पर खूब शुभकामनाएं देते दिखे। वहीं, एक्ट्रेस बिपाशा ने भी अपने पति को बेहद प्यारे और रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया। पति के लिए किया बिपाशा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति संग कई रोमांटिक तस्वीरों वाला एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में बिपाशा ने अपने और करण के रिश्ते की शुरुआत, डेटिंग के पल, शादी और अब बेटी देवी के जन्म तक की कई खूबसूरत यादें शेयर की हैं। यह तस्वीरें कुछ पुरानी हैं, तो कुछ लेटेस्ट से हैं, जो कपल के प्यार भरे सफर को दर्शाती हैं।
इस वीडियो को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे मंकी, आई लव यू..."
करण सिंह ग्रोवर का करियर
करण सिंह ग्रोवर, जो कि केवल टीवी इंडस्ट्री का ही नहीं बल्कि बॉलीवुड का भी फेमस चेहरा हैं, ने अपनी अभिनय यात्रा में कई बड़ी भूमिकाएं अदा की हैं। इसके अलावा, वे कई वेब सीरीज में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मना चुके हैं। उनकी अभिनय क्षमता ने उन्हें एक बड़ा फैन बेस दिलाया है।