Dharmendra Last Rites: ''हीमैन'' को अंतिम विदाई देने पहुंचे बाॅलीवुड एक्टर संजय दत्त
Monday, Nov 24, 2025-02:34 PM (IST)
बाॅलीवुड डेस्क : बॉलीवुड से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे पिछले काफी समय से बीमार थे।
PTI के सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें सांस लेने में हो रही परेशानी के कारण 31 अक्टूबर, 2025 को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में रूटीन चेकअप के लिए एडमिट कराया गया था। 10 नवंबर को उनकी तबीयत गंभीर हो गई थी। बाद में उन्हें घर ले जाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। दिग्गज अभिनेता का अंतिम संस्कार मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा।
उनके निधन की पुष्टि होते ही सेलेब्स और करीबी दोस्त अभिनेता के घर पहुंचकर अंतिम दर्शन देने लगे। हेमा मालिनी भी इस मौके पर सफेद साड़ी में शोक व्यक्त करती हुई दिखाई दीं। अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के साथ आमिर खान बी मुंबई के विले पार्ले पवन हंस श्मशान घाट पहुंचे।
VIDEO | Mumbai: Actor Sanjay Dutt arrives at Pawan Hans Crematorium.#Mumbai #SanjayDutt
— Press Trust of India (@PTI_News) November 24, 2025
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/vuDYlj9pai
संजय दत्त भी 'हीमैन' को अंतिम विदाई देने पहुंचे
धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान घाट में सम्पन्न हुआ, जहां कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इसी बीच बाॅलीवुड एक्टर संजय दत्त भी 'हीमैन' को अंतिम विदाई देने पहुंचे।
