Tokyo Olympics: 41 साल बाद पुरुष हॉकी टीम ने जीता मेडल, खुशी से झूमा बॉलीवुड, कहा-''दोबारा इतिहास लिखने के लिए शुक्रिया''
Thursday, Aug 05, 2021-03:50 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. आज टोक्यो ओलिंपिक से भारतीय हॉकी टीम की जीत की खबर ने देश में जश्न का माहौल बना दिया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीत लिया है। हाकी टीम ने यह जीत 41 साल हासिल की है। इस इतिहासिक जीत पर अब लोग सोशल मीडिया के जरिए हॉकी टीम को बधाईयां दे रहे हैं। वहीं शाहरुख खान, अक्षय कुमार, तापसी पन्नू समेत कई बॉलीवुड स्टार्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर हॉकी टीम को जीत की बधाई दी है।
शाहरुख खान ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'Wowww!!!! मुबारक भारतीय पुरुष हॉकी टीम। क्या एक्साइटिंग मैच था’।Wow!! Indian Men’s Hockey Team Congratulations. Resilience and skill at its peak. What an exciting match.
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 5, 2021
अक्षय कुमार ने लिखा, ‘दोबारा इतिहास लिखने के लिए शुक्रिया टीम इंडिया। 41 साल बाद ओलंपिक मेडल। क्या मैच था... क्या जबरदस्त वापसी’।Congratulations Team India on rewriting history! An Olympic medal after 41 years! What a match, what a comeback! #Tokyo2020 pic.twitter.com/3mdym3Cupa
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 5, 2021
तापसी पन्नू ने भी ट्वीट कर हाकी टीम की इस जीत पर खुशी जताई।And it’s a bronze !!!!!!! 💪🏾 https://t.co/xaZp4Mvwkl
— taapsee pannu (@taapsee) August 5, 2021
Some feelings can’t be explained. This is just incredible. Many congratulations to @manpreetpawar07 his boys ❤️#hockeyindia #Olympics pic.twitter.com/j7cNUmMBTd
— Saiyami Kher (@SaiyamiKher) August 5, 2021