सोलह श्रृंगार कर टीवी की ''गहणा बींदणी'' ने की छठी मैया की पूजा, नेहा की Kharna Prasad तस्वीरें देख फैंस ने की संस्कारों की तारीफ
Thursday, Nov 07, 2024-12:03 PM (IST)

मुंबई: इन समय देशभर में छठ पूजा की धूम है। इसकी शुरुआत कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से होती है और समापन सप्तमी के दिन। इस दौरान महिलाएं निर्जला व्रत रखकर डूबते और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देती हैं। ये पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, बंगाल और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। इस साल छठ पर्व 5 नवंबर से लेकर 8 नवंबर तक रहेगा। आम जनता से लेकर कई स्टार्स हैं जो इस इस महापर्व को मना रहे हैं। इस लिस्ट में टीवी की 'गहणा बींदणी' यानि एक्ट्रेस नेहा मर्दा का नाम भी शामिल है।
हर साल की तरह इस साल भी हसीना ने छठ पर्व मनाया। नेहा ने Kharna Prasad के दिन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो इस समय चर्चा में हैं। सामने आईं तस्वीरों में नेहा ग्रीन कलर की साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। इस साड़ी के साथ उन्होंने रेड दुपट्टा लिया है जिससे सिर को कवर किया है।
चोकर, नेकलेस,झुमके और चूड़ियां नेहा के लुक को पूरा कर रहे हैं। नेहा ने नाक से लेकर मांग तक लंबा सिंदूर लगाया है। तस्वीरों में नेहा छठी मैया की पूजा करती नजर आ रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
हाल ही में पर्व मनाने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए नेहा ने कहा-'मैं यह नहीं बता सकती कि छठ पूजा मेरे लिए क्या मायने रखती है। यह आपको असीम शांति प्रदान करती है और सूर्य देव की पूजा करने से आपको शक्ति, प्रकाश और ऊर्जा मिलती है। यह अपने मन और शरीर को नियंत्रित करना सीखते हैं और इसमें शक्ति है। मैं अपने और अपने प्रियजनों के लिए अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना करती हूं।'
उन्होंने आगे कहा-'मैंने कभी पूजा नहीं की थी,लेकिन जब मेरी सास बहुत बीमार थीं, तो अंदर से आवाज आई कि अगर वह ठीक हो जाती हैं, तो मैं पूजा करूंगी। और उन्होंने ठीक किया। इसलिए, यह मेरा दूसरा साल होगा। नेहा को अपने परिवार और समुदाय के मार्गदर्शन से शक्ति मिलती है।'
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
टीवी की बहुओं ने मेहंदी से रचाया प्यार, करवाचौथ से पहले ट्रेडिशनल लुक में सोशल मीडिया पर मचाया धमाल!

'बिदाई' फेम सारा खान ने 36 की उम्र में रचाई दूसरी शादी, टीवी के 'लक्ष्मण' के घर की बहू बनीं एक्ट्रेस

''कुबूल है'' से ''सात फेरे''..टीवी के ''लक्ष्मण'' की मुस्लिम बहू Sara Khan का शादी के बाद पहला पोस्ट
