सुबेदार योगेंद्र यादव के जीवन पर फिल्म बनाएंगी चित्रांगदा सिंह, भारतीय सेना के इतिहास में सबसे कम उम्र में परमवीर चक्र से हुए सम्मानित

Saturday, Jul 30, 2022-01:21 PM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने अपने पहले प्रोडक्शन के रूप में सूरमा का निर्माण किया था। ये फिल्म भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह की सच्ची कहानी पर आधारित  थी। इस फिल्म में  दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू नजर आई थी। अब चित्रांगदा सिंह ने अपने प्रोडक्शन हाउस के अंतरगत एक और इंस्पिरेशनल स्टोरी बनाने के राइट्स हासिल कर लिया हैं। ये फिल्म सुबेदार योगेंद्र यादव की बहादुरी की कहानी होगी।

PunjabKesari

बता दें सुबेदार योगेंद्र यादव ने कारगिल वॉर की लड़ाई लड़ी थी और अब तक 19 साल की सबसे कम उम्र  में परमवीर चक्र हासिल करने वाले पहले शख्स हैं। वह देश के इतिहास में परम वीर चक्र के तीन एकमात्र जीवित प्राप्तकर्ताओं में से एक हैं और तब से  भारतीय सेना में अभी तक सर्व कर रहे हैं।


  PunjabKesari

चित्रांगदा सिंह कहती हैं, "मैं उन रियल हीरोज की कहानियां सुनाने के लिए बहुत उत्साहित हूं, जिन्हें कई बार भुला दिया जाता है फिर भले ही वे अभी भी हमारे बीच क्यों न मौजूद हो। हमें उनके सफर को ग्लोरिफाई करने की जरूरत है। यह वही करने की एक और कोशिश होगी जो मैंने सूरमा के साथ ट्राई किया था।" फिल्म के राइट्स सीएसफिल्म्स के पास हैं जिसे दीपक सिंह को-ओन्ड करते हैं।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News