दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं कॉमेडियन भारती सिंह, पति हर्ष लिंबाचिया संग शेयर की गुड न्यूज

Monday, Oct 06, 2025-08:33 PM (IST)

मुंबई. फेमस कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में फैंस को बड़ी खुशखबरी सुनाई है। कॉमेडियन जल्द ही पति हर्ष लिंबाचिया संग अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगी। जी हां, भारती सिंह दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और यह खुशखबरी उन्होंने अपने पति संग सोशल मीडिया पर शेयर की है। यह खबर सामने आते ही फैंस और सेलेब्स कपल को दूसरी बार पेरेंट्स बनने के लिए बधाइयां देने लग गए हैं।

PunjabKesariv

 

भारती सिंह ने अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'हम फिर से प्रेग्नेंट हैं'। 

PunjabKesari


इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रकृति की खूबसूरत वादियों के बीच अपने पति संग बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस दौरान कपल के चेहरे पर एक अलग ही खुशी देखने को मिल रही है। मॉम-टू-बी भारती इस दौरान पिंक, व्हाइट और येलो लूज टॉप और लोअर में कूल दिख रही है। वहीं, उनके पति का भी कैजुअल लुक देखने को मिल रहा है। 


कपल के इस पोस्ट को उनके फैंस और दोस्त, रिश्तेदार खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

मालूूम हो, भारती सिंह का इससे पहले से एक बेटा है, जिसे वो गोला बुलाती हैं। कॉमेडियन अक्सर अपने लाडले संग सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। फैंस उनके व्लॉग भी काफी पसंद भी करते हैं। अब उन्होंने इस गुड न्यूज के साथ फिर से अपने फैंस को खुश कर दिया है।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News