Blur But Beautiful: सोनम कपूर ने शेयर की अपने बेबी शॉवर की अनसीन तस्वीरें, फ्लोरल लहंगे में खूबसूरती से फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Tuesday, Feb 10, 2026-01:40 PM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा इन दिनों अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। पति आनंद आहूजा के साथ वह जल्द ही अपने परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत करने वाली हैं। इससे पहले हाल ही में सोनम ने अपने परिवार के साथ बेबी शावर की रस्म सेलिब्रेट की, जहां वो अपने लुक से हर किसी का दिल जीतती नजर आईं और जमकर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। वहीं, हाल ही में इस शावर से सोनम ने अपने लुक की अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आ रहा है।

PunjabKesari
सोनम कपूर ने अपने बेबी शॉवर में लाइम ग्रीन कलर का फ्लोरल लहंगा  पहना। सोनम का यह लहंगा मशहूर फैशन डिजाइनर शहला खान द्वारा खास तौर पर उनके लिए कस्टम-मेड किया गया था।

PunjabKesari

सॉफ्ट मल फैब्रिक से तैयार इस आउटफिट पर नजर आने वाला फ्लोरल वर्क पूरी तरह हैंड-पेंटेड और हैंड-एंब्रॉयडर्ड था। लहंगे की बारीक कारीगरी और हल्का फैब्रिक सोनम के प्रेग्नेंसी लुक को और भी कंफर्टेबल और ग्रेसफुल बना रहे थे।

PunjabKesari


इस लुक को एक्ट्रेस ने गोल्डन ज्वेलरी, रेड लिपस्टिक और मिनिमल मेकअप के साथ कंप्लीट किया। ओवरऑल लुक में मॉम-टू-बी एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही हैं।

PunjabKesari


तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सोनम कैसे अपने बेबी बंप पर हाथ रख जमकर पोज दे रही हैं। कई तस्वीरों में वह अपनी दिलकश अदाएं भी दिखा रही हैं और कैमरे की तरफ बैक करके पोज दे रही हैं।

PunjabKesari

अपने इस खास लुक को लेकर सोनम ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट भी शेयर किया। उन्होंने लिखा- यह लुक बहुत प्यार से बनाया गया है। शेहला ने मेरे लिए यह सॉफ्ट मल कस्टम आउटफिट बनाया, हाथ से पेंट किया हुआ, हाथ से कढ़ाई किया हुआ, और इतनी सावधानी से बनाया गया है जो सिर्फ़ गहरी समझ और भरोसे से ही आती है। शेहला और मेरी बहन रिया, जो हमेशा बिना किसी शर्त के मेरे साथ खड़ी रहीं, उनके लिए मैं शब्दों से परे शुक्रगुजार हूं।
सच में इसके लिए एक गाँव की ज़रूरत होती है, और मैं अपने गाँव वालों की बहुत शुक्रगुजार हूँ। साथ ही मेरी सबसे करीबी और प्यारी नम, मनीषा, एब्स हॉपर्स... हमेशा मेरे लिए मौजूद रहने के लिए धन्यवाद।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)


गौरतलब है कि सोनम कपूर पहले से ही बेटे वायु की मां हैं। उन्होंने कुछ हफ्ते पहले ही सोशल मीडिया के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। अब उनका बेबी शावर लुक एक बार फिर साबित करता है कि सोनम कपूर मातृत्व के इस खूबसूरत सफर को पूरे प्यार, ग्रेस और स्टाइल के साथ जी रही हैं।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News