माधुरी दीक्षित ने शेयर किया ''देवदास'' के सेट पर काम करने का अनुभव, संजय लीला भंसाली की भी की तारीफ

Sunday, Feb 08, 2026-03:05 PM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म देवदास में उनके साथ काम करने के अपने अनुभव को याद किया है। यह फिल्म आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे विजुअली रिच और भव्य क्लासिक्स में गिनी जाती है। माधुरी दीक्षित ने फिल्म देवदास में चंद्रमुखी के अपने किरदार के बारे में बात करते हुए इसे बेहद लेयर्ड और इमोशनली रिच बताया। 


माधुरी दीक्षित ने कहा, “मुझे भंसाली जी के साथ काम करके बहुत मज़ा आया। चंद्रमुखी फिल्म का एक बेहद अहम किरदार था। सिर्फ डांस मूव्स ही नहीं, बल्कि फिल्म का हर सीन कविता जैसा लगता है।”

माधुरी ने बताया कि चंद्रमुखी की जर्नी उन्हें मीरा बाई की याद दिलाती है। उसके भीतर एक जन्मजात मासूमियत है। वह बिल्कुल मीरा जैसी है, क्योंकि वह ऐसे इंसान से प्यार करती है जिसे वह जानती है कि वह उसे कभी वापस प्यार नहीं कर पाएगा। इसलिए हम उस पैशन को, उन छोटे-छोटे एक्सप्रेशंस को कैप्चर करना चाहते थे, जो भाषा और भावनाओं के ज़रिए सामने आते हैं।" उन्होंने कहा कि उनका और भंसाली का साथ काम करने का अनुभव “बेहद खूबसूरत” रहा।

PunjabKesari

 


माधुरी दीक्षित ने भंसाली की बारीकी से गढ़ी गई सीक्वेंस की फिज़िकल डिमांड्स पर भी विस्तार से बात की, खासतौर पर आइकॉनिक गाने काहे छेड़ छेड़ मुझे के दौरान। उस भारी-भरकम कॉस्ट्यूम को याद करते हुए माधुरी ने बताया कि उन्होंने जो घाघरा पहना था, वह बेहद वजनदार था। वह असली वेलवेट से बना था और उस पर असली एम्ब्रॉयडरी का काम किया गया था। असली मोतियों के इस्तेमाल ने उसे और भी भारी बना दिया था।" उन्होंने बताया कि कॉस्ट्यूम का वज़न इतना ज़्यादा था कि जब वह घूमना बंद भी कर देती थीं, तब भी घाघरा अपने आप उनके चारों ओर घूमता रहता था।


माधुरी मानती हैं कि सारी मेहनत पूरी तरह वाजिब थी। उन्होंने कहा, “जब आप उसे पर्दे पर देखते हैं डिटेल पर उनकी नज़र, हर सीन को शूट करने का तरीका तो लगता है कि यह सब कुछ करना पूरी तरह सार्थक था।”


माधुरी दीक्षित ने कहा,“लोग भंसाली को टास्कमास्टर कहते हैं, लेकिन जब हम साथ काम कर रहे थे तो वह सेट पर बहुत स्वीट थे। वह बस एक ही बात कहते थे, मुझे थोड़ा सा मैजिक दे दो।”

बता दें, संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी अगली डायरेक्टोरियल फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News