पति पर धोखे के आरोप लगाकर चंद्रिका दीक्षित ने रचा ली दूसरी शादी? मिस्ट्री मैन संग लाल जोड़े में सजी दिखीं 'वड़ा पाव गर्ल'

Tuesday, Feb 10, 2026-04:11 PM (IST)

मुंबई. 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपने पति युगम गेरा पर बेवफाई के आरोप लगाए थे और उसकी काली करतूत का भांडा फोड़ किया था। वहीं, पति पर धोखा देने के आरोप लगाने के बाद चंद्रिका खुद अब लगातार किसी गैर मर्द के साथ नजर आ रही हैं। वहीं, हाल ही में चंद्रिका ने उसी नए शख्स के साथ लाल जोड़े में तस्वीरें शेयर कर सबको हैरान कर दिया है।

SaveClip


10 फरवरी को लाल जोड़े में दुल्हन जैसी सजी चंद्रिका ने अपने इंस्टाग्राम पर मिस्ट्री मैन के साथ कुल 6 तस्वीरें पोस्ट कीं और इसके कैप्शन में सिर्फ “फाइनली” लिखा है। तस्वीरें देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने शायद दूसरी शादी कर ली है। हालांकि, तस्वीरों में चंद्रिका की मांग में सिंदूर या गले में मंगलसूत्र जैसी शादी के पारंपरिक संकेत साफ तौर पर नहीं दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह वास्तव में शादी की तस्वीरें हैं या किसी शूट/इवेंट के लिए स्टाइल की गई तस्वीरें हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chandrika Gera (@chandrika.dixit)

सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को लेकर प्रतिक्रिया तेज हो गई है। फैंस और यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “सब कुछ स्क्रिप्टेड है। बधाई हो, अब हमें शादी का व्लॉग देखना है।” वहीं, किसी ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “चश्मे वाले भैया को बिना तलाक दिए, शादी कैसे कर ली।” एक अन्य यूजर ने कहा, “फेमस होते ही सबसे पहले पति को छोड़ा, शाबाश।” और एक ने लिखा, “चलो फाइनली, नाटक खत्म हुआ, बस बच्चे के लिए बुरा लग रहा है।”

 

SaveClip

 

इस पूरी स्थिति में यह स्पष्ट नहीं है कि चंद्रिका ने वास्तव में दूसरी शादी कर ली है या यह सिर्फ एक प्रमोशनल पोस्ट है। मामले की पूरी सच्चाई तभी सामने आएगी जब चंद्रिका खुद इस विषय पर स्पष्टीकरण दें।  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News