बयान से बवालः पूरे इवेंट में काजोल ने बोली मराठी, हिंदी बोलने की गुजारिश पर किया इंकार, कहा-''जिसे समझना है, समझ ले''

Wednesday, Aug 06, 2025-01:47 PM (IST)

मुंबई. 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस काजोल ने हाल ही में अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस एक इवेंट में भी शामिल हुईं, जहां वो हिंदी भाषा में न बोलने को लेकर बात करती नजर आईं। अब एक्ट्रेस का ये बयान खूब वायरल हो रहा है और इसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?


दरअसल, काजोल ने मंगलवार को मुंबई में एक अवॉर्ड शो इवेंट में शिरकत की और इस दौरान उन्होंने बातचीत करने के लिए मराठी भाषा का प्रयोग किया।

इसे देखकर पैपराजी ने उनसे हिंदी में बोलने को कहा तो एक्ट्रेस ने साफ मना कर दिया और कहा- अब मैं हिंदी में बोलूं, जिसको समझना है, वह समझ ले। काजोल ने पूरी बातचीत मराठी और इंग्लिस में की और भविष्य मराठी फिल्म करने के सवाल पर बताया कि अगर कोई अच्छी स्क्रिप्ट आएगी तो वह उसे जरूर करेंगी। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है।

 

यूजर्स काजोल पर आरोप लगा रहे हैं कि वह महाराष्ट्र में हिंदी और मराठी भाषा विवाद के बीच मराठी भाषा को सपोर्ट कर रही हैं। इसके अलावा अन्य कई लोग उनके हक में बात करते भी नजर आए।

काम की बात करें तो इस साल काजोल दो मूवीज में नजर आई हैं। एक सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर मां (Maa) फिल्म में वह नजर आईं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर काफी सफलता हासिल की। जबकि दूसरी फिल्म सरजमीन है, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है।

  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News