जब हीरोइन ने सरेआम संजीव कुमार को जड़ा थप्पड़, तो इस हीरोइन की वजह से गहरे सदमे में जाकर हुई मौत

Monday, Nov 06, 2017-01:27 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर संजीव कुमार का नाम पॉपुलर एक्टर्स में लिया जाता है। उन्होंने इंडस्ट्री में अपने क्रदारों से एक अलग ही छाप छोड़ी है। इतना पॉपुलर होने के बावजूद भी संजीव कुमार ने पूरी जिंदगी अकेले ही काट दी।

PunjabKesari

संजीव की जिंदगी के एेसे की राज जिनके बारे में कम ही लोग जानते होंगे। आज हम आपको एक ऐसा किस्सा बताएंगे जिसने सबको हैरान कर दिया था। 

PunjabKesari

बताया जाता है नूतन के बारे में एक बात कही जाती थी ह‌ि वो अपने को-स्टार्स और सेट पर मौजूद लोगों से ज्यादा बात नहीं करती थीं। उन्हीं दिनों संजीव कुमार को नूतन के साथ फिल्म 'देवी' में साइन किया गया। शुरुआत में नूतन और संजीव कुमार एक-दूसरे से ज्यादा बात नहीं करते थे, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच अच्छे संबंध बन गए।

PunjabKesari

दोनों की जबरदस्त ट्यूनिंग चर्चा का विषय बन गई थी..और इसी ट्यूनिंग को कुछ लोगों ने अफेयर का नाम दे दिया।  नूतन शादीशुदा थीं। उनके पति लेफ्टिनेंट रजनीश बहल काफी सख्त मिजाज के थे। उन्हें जरा भी पसंद नहीं था कि नूतन फिल्मों में काम करें लेकिन नूतन की इच्छा की खातिर वो मान गए। हालांकि उन्होंने नूतन के सामने कुछ शर्तें रखी थीं।

PunjabKesari

ऐसे में जब उनके कानों में नूतन और संजीव कुमार के अफेयर से जुड़ी खबरें पड़ीं तो वो बेहद नाराज हुए। घर में नूतन और उनके पति के बीच खूब झगड़ा हुआ। इसका असर नूतन की प्रोफेशनल लाइफ पर पड़ रहा था। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? एक दिन जब वो फिल्म के सेट पर आईं तो उन्होंने कुछ ऐसा देखा कि उनके होश ही उड़ गए। उन्होंने देखा कि संजीव सेट पर मीडिया से घिरे हुए हैं।

PunjabKesari

नूतन को थोड़ी गलतफहमी हो गई। उन्हें लगा कि संजीव कुमार ही पब्लिसिटी पाने के चक्कर में उनके साथ अपना नाम जोड़कर अफवाह फैला रहे हैं। नूतन ने आव देखा ना ताव और संजीव कुमार को सभी के सामने एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।

PunjabKesari

वहां मौजूद लोग भी सन्न रह गए। बाद में जब नूतन को सच्चाई पता चली तो उन्हें काफी अफसोस हुआ। उन्होंने संजीव से माफी भी मांगी। बता दें कि संजीव कुमार के निधन के बाद उनकी 10 मूवी रिलीज हुई थीं।

PunjabKesari
बता दें कि 1973 में उन्होंने हेमा मालिनी को प्रपोज किया था। लेकिन हेमा ने उनका रिश्ता ‌ठुकरा दिया। इससे उन्हें गहरा सदमा लगा था। इसके चलते उन्हें 1976 में पहला हार्ट अटैक आया था। आज ही के दिन 1985 में संजीव कुमार को दूसरा हार्ट अटैक आया और 47 साल की कम उम्र में उनका निधन हो गया था। आज संजीव कुमार की डेथ एनिवर्सरी है। संजीव कुमार को 22 साल की उम्र में एक बुड्ढे का रोल मिला था। तब संजीव थिएटर किया करते थे। संजीव ने फिल्म 'हम हिंदुस्तानी' से डेब्यू किया था। हीरो के तौर पर संजीव की पहली फिल्म 'निशान' थी। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News