दीपवीर के रिसेप्शन पार्टी की तैयारियां हुईं शुरू, दुल्हन की तरह सजा दीपिका का मायका
Wednesday, Nov 21, 2018-11:39 AM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह रिसेप्शन के लिए बेंगलुरु पहुंच गए हैं। ये जोड़ी 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधी थी। हाल ही में दीपिका के बेंगलुरु वाले घर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
तस्वीरों में दीपिका का घर एक दम दुल्हन की तरह सजा दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों से साफ है कि नए-नवेले जोड़े के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी गई हैं। रिसेप्शन से पहले घर की ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।
आज दीपिका-रणवीर की शादी की पहली रिसेप्शन पार्टी बेंगलुरु के होटल 'द लीला' में होगी। यह रिसेप्शन दीपिका के पेरेंट्स की तरफ से है। उन्होंने होटल के सबसे बड़े हॉल बॉलरूम को रिसेप्शन के लिए बुक किया है। पार्टी के लिए ये स्टार कपल काफी मोटी रकम चुका रहा है। रिसेप्शन पार्टी में केवल परिवार और खास दोस्तों को ही न्योता मिला है।
बता दें कि बी-टाउन के इस कपल की शादी काफी प्राइवेसी में हुई। दीपवीर की तस्वीरों के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। दीपिका और रणवीर की तस्वीरों के लिए हर कोई बेताब दिख रहा था। रणवीर और दीपिका की मुलाकात संजय लीला भंसाली की 'रामलीला' के दौरान ही हुई थी।
इसी फिल्म के इनका प्यार परवान चढ़ा और अब शादी के मंडप तक पहुंचा। दोनों ने अपने करियर में तीन सबसे सफल फिल्में 'बाजीराव मस्तानी', 'रामलीला' और 'पद्मावत' दी हैं। इनकी जोड़ी को फैन्स काफी पसंद करते हैं। दोनों बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी देने के बाद 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन देंगे। मुंबई रिसेप्शन में बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होंगे।