ऐसे शुरू हुई थी ''दीपवीर'' की लव स्टोरी, पहली नजर में ही दीपिका को दिल दे बैठे थे रणवीर

Thursday, Nov 14, 2019-10:55 AM (IST)

मुंबई: 14 नवंबर को बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की पहली वेडिंग एनिवर्सरी है। इस एनिवर्सी को वह बेहद ही खास ढंग से सेलिब्रेट करेंगे। दीपिका और रणवीर ने इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी। कपल ने कोंकणी और सिंधी रीति रिवाज से से शादी रचाई थी। दोनों की गिनती इंडस्ट्री के सबसे लवेबल कपल्स में होती है। शादी के बाद से ही रणवीर सोशल मीडिया पर दीपिका के लिए अक्सर अपना प्यार जताते दिखते हैं। आज हम आपको दीपवीर की एनिवर्सी पर उनकी लवस्टोरी के बार में बताने जा रहे हैं। 

PunjabKesari

दीपिका और रणवीर ने गोलियों की 'रासलीला रामलीला','बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत; जैसी कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन इससे पहले ही रणवीर दीपिका को अपना दिल दे चुके थे। रणवीर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने पहली बार दीपिका को मकाउ में हुए Zee Cine Awards में देखा था, इस दौरान दीपिका ने सिल्वर गाउन पहना हुआ था। रणवीर ने बताया था कि वहीं वह दीपिका को देखकर उन पर फ्लैट हो गए थे। 

पहली बार किया साथ काम


साल 2013 में रणवीर और दीपिका ने फिल्म 'गोलियों की रासलीला... रामलीला' में एक साथ काम किया। फिल्म में दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी। इसके बाद यह खबरें आने लगीं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिक होने से बचाने की कोशिश की लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो सके।

PunjabKesari

बताया जाता है कि फिल्म में दोनों के बीच फिल्माए गए रोमांटिक सॉन्ग 'अंग लगा दे' की शूटिंग के समय दोनों को किसिंग सीन देना था और इस दौरान डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी ये कपल एक दूसरे को किस करता रहा। तभी यह साफ हो गया था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

PunjabKesari

स्टेज पर दीपिका के सामने घुटनों पर बैठ गए थे रणवीर

साल 2015 में हुए IIFA अवॉर्ड में जब दीपिका स्टेज पर अवॉर्ड लेने आईं थीं तब रणवीर उनके सामने घुटनों पर बैठ गए और उनके लिए गाना राम चाहे लीला गाया था, जिसे सुनने के बाद दीपिका शर्मा गईं थीं। इसके बाद दीपवीर ने वोग इंडिया की ग्रैंड एनिवर्सरी के मौके पर उसके कवर पेज के लिए शूट करवाया। इस दौरान दोनों के बीच की बॉन्डिंग नजर आई थी। 

PunjabKesari

इसके बाद दोनों एक बार फिल्म में साथ नजर आए। रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में भी दोनों के बीच धांसू केमिस्ट्री देखने को मिली जिसने फैंस का दिल जीत लिया। इस दौरान दोनों की लव स्टोरी सबके सामने आ चुकी थी। दोनों के अफेयर को लेकर काफी खबरें आने लगी थीं।

PunjabKesari

रणवीर भी कई बार दीपिका के साथ सरेआम फ्लर्ट करते थे। 6 साल एक-दूसरे को डेट करने बाद कपल 14 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गया। शादी के बाद कपल ने मुंबई और बैंगलोर में ग्रैंड रिसेप्शन दिया था। 

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका मेघना गुलज़ार की फिल्म 'छपाक' में भी नजर आएंगी। इसमें उनके साथ विक्रांत मैसी हैं। यह फिल्म 10 जनवरी, 2020 को रिलीज़ हो रही है। इसके अलावा वह पति रणवीर सिंग के साथ कबीर खान की 'फिल्म 83' में नजर आएंगी।

PunjabKesari

फिल्म में रणवीर पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव की भूमिका में हैं, जबकि दीपिका फिल्म में उनकी पत्नी रोमी के किरदार को निभाएंगी। वहीं दीपिका 'महाभारत' पर आधारित एक नई फिल्म में द्रौपदी के किरदार में दिखेंगी।


Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News