Umang 2023: ब्लू साड़ी में दीपिका पादुकोण ने लगाया देसी लुक का तड़का, किलर स्माइल देकर घायल किए कई दिल

Sunday, Dec 24, 2023-11:55 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. मुंबई पुलिस का वार्षिक कार्यक्रम उमंग शनिवार रात को आयोजित किया गया, फिल्म जगत की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। वहीं इस सांस्कृतिक इवेंट में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण खूब लाइमलाइट चुराती नजर आईं। इस इवेंट में एक्ट्रेस ट्रेडिशनल लुक कैरी कर पहुंची और सबका खूब दिल जीतती दिखीं। अब रंगीन शाम से दीपिका की खूबसूरत तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


लुक की बात करें तो इस दौरान दीपिका पादुकोण गोल्डन वर्क वाली ब्लू सिल्क साड़ी में बेहद हसीन लगीं। इसके साथ उन्होंने फुल बाजू वाला ब्लाउज पहना।

PunjabKesari

 

गले में गोल्डन नेकलेस, कानों में इयररिंग्स और लो बन से दीपिका अपने लुक को कंप्लीट करती नजर आईं और रेड कार्पेट पर एक से बढ़कर एक जबरदस्त पोज देती दिखीं।

PunjabKesari

 

इस दौरान वह अपनी किलर स्माइल से भी लोगों का खूब दिल जीतती दिखीं। फैंस दीपिका के इस लुक को खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari


काम की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द फिल्म 'फाइटर' में एक्टर ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। हाल ही में इस मूवी का सॉन्ग इश्क जैसा कुछ भी रिलीज हुआ था, जिसमें दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिली थी।

PunjabKesari

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News