दीपिका पादुकोण के को-एक्टर ने जयपुर में गुपचुप रचाई शादी, लाल जोड़े में खूबसूरत दिखी धैर्य की दुल्हनिया

Tuesday, Apr 08, 2025-01:08 PM (IST)


मुंबई: दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'गहराइयां' में रोमांस करने वाले  धैर्य शादी के बंधन में बंध गए हैं। धैर्य ने जयपुर में प्राइवेट वेडिंग की।  एक्टर की शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इसमें उनकी दुल्हन कैमरे में पोज देती नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

 

व्हाइट शेरवानी में धैर्य काफी हैंडसम लग रहे हैं। साथ ही कंधे पर लाल पटका और लाल जयपुरी पगड़ी के साथ एक्टर ने अपना लुक कैरी किया। वहीं वो इस लुक में काफी स्मार्ट भी लग रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी ने लाल रंग के लहंगे में बला की खूबसूरत दिखीं।  उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी के साथ अपना ये दुल्हन लुक कंप्लीट किया। कपल का ये व्हाइट और लाल कॉम्बीनेशन काफी क्यूट लग रहा है। दोनों वायरल फोटो में साथ में कैमरे में पोज देते भी नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

बता दें दीपिका पादुकोण के साथ गहराइयां मूवी में रोमांस कर चुके हैं। वहीं वो तारा सुतारिया की मूवी 'अपूर्वा' में भी उनके लवर की भूमिका में नजर आए थे। धैर्य इसके साथ-साथ रणवीर सिंह की '83' और विक्की कौशल की 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी मूवीज में भी मुख्य किरदार निभा चुके हैं।


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News