बॉलीवुड की सबसे महंगी इंगेजमेंट रिंग्स में शामिल हुईं दीपिका की 'Ring'
Saturday, Nov 17, 2018-08:28 AM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी की। दीपवीर की शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।
पहली शादी में दीपिका गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में नजर आईं तो दूसरे दिन आनंद कारज के वक्त वह रेल कलर के लहंगे में दिखीं।
दीपिका अपने दोनों लुक में बला की खूबसूरत लग रही हैं। शादी की रस्म के दौरान दीपिका ने बड़े साइज की एमराल्ड कट वाली डायमंड रिंग पहनी।
खबरों के मुताबिक दीपिका की रिंग की कीमत 1.3 से 2.7 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस रिंग कीखास बात ये है कि ये एमराल्ड कट वाली डायमंड रिंग बॉलीवुड की सबसे महंगी इंगेजमेंट रिंग्स में शामिल हो चुकी हैं।