कुछ इस अंदाज में रणवीर सिंह के लिए तैयार होगीं दीपिका, दो रीति रिवाजों से होगी शादी

Sunday, Nov 11, 2018-01:17 PM (IST)

मुंबई:बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं अब दोनों शादी के लिए इटली रवाना भी हो चुके हैं। दोनों इटली के लेक कोमो में शादी रचाएंगे। शादी में दीपिका क्या पहनेंगी इस बात को लेकर भी कई किस्म के कयास लगाए जा रहे हैं तो चलिए जानते हैं कि दीपिका की शादी में वह कैसी नजर आएंगी।

PunjabKesari

दीपिका की शादी दो तरीकों से होगी। पहली कोंकणी रिवाजों के मुताबिक और दूसरी सिंधी रिवाजों के मुताबिक क्योंकि रणवीर सिंधी हैं इसलिए यह शादी दो अलग-अलग रीति रिवाजों से हो रही है।

PunjabKesari

कोंकणी रीति रिवाजों से होने वाली शादी के गेटअप की बात करें तो इस दौरान दीपिका  साड़ी और सोने के आकर्षक आभूषण पहनने की खबरें हैं। वहीं सिंधी रीति-रिवाजों से होने वाली शादी की तो इस शादी में दीपिका लहंगा पहनेंगी।

PunjabKesari

इस लहंगे का कलर गुलाबी और पर्पल बताया जा रहा है जिसके साथ वह रीगल जड़ाऊ नेक्लेस पहनेंगी। खबरों के मुताबिक यह कुछ इसी तरह का नेक्लेस जिसे हम दीपिका को फिल्म पद्मावत के जौहर सीन में पहने देख चुके हैं। इसके साथ ही वह मांग टीका और नथ भी पहनेंगी।

PunjabKesari

जहां तक उनके फैशन डिजाइनर की बात है तो यह खबर आ चुकी है कि दीपिका के कपड़े सब्यसांची डिजाइन करेंगे। इतना ही नहीं खबरें ऐसी भी हैं कि इस शादी में दीपिका रेड कलर का शादी का जोड़ा नहीं बल्कि कलरफुल कपड़े पहने नजर आ सकती हैं।

PunjabKesari

वहीं सुनने में आ रहा है कि दीप-वीर की शादी के लिए बनाई गई मेहमानों की लिस्ट काफी छोटी है। दोनों अपने परिवार और खास दोस्तों के बीच ही शादी से जुड़ी रस्में अदा करने वाले है।

PunjabKesari

इतना ही नहीं इनके शादी के वेन्यू पर मोबाइल फोन ले जाना भी अलाउड नहीं है। रणवीर के साथ-साथ दीपिका भी चाहती है कि इनकी शादी की तस्वीरें लीक ना हो। सूत्रों के मुताबिक दीपिका और रणवीर इटली के लेक कोमो में शादी करने के बाद मुंबई और बैग्लुरु में ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं।


 


Neha

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News