शादी के एक साल बाद मां बनीं 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया, घर आई नन्ही परी

Sunday, Dec 07, 2025-10:37 AM (IST)

मुंबई. 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया के घर बच्चे की किलकारी गूंज गई है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने पति विकास पाराशर संग बेबी गर्ल का स्वागत किया है, जिसके आगमन ने कपल का आंगन खिल उठा है। यह गुड न्यूज एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है।

 PunjabKesari


सोनारिका भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम पर बच्ची के पैरों की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- हमारा सबसे स्वीट और बड़ा आशीर्वाद। बेबी गर्ल आ गई है और ये अभी से हमारी पूरी दुनिया हो गई है।

PunjabKesari
एक्ट्रेस ने अपने पहले बच्चे यानी बेटी को जन्म 5 दिसंबर को दिया, लेकिन इसकी अनाउंसमेंट उन्होंने इसके दो दिन बाद यानी आज की है। एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया और फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं।
 
PunjabKesari

2024 में रचाई थी शादी
 

बता दें कि सोनारिका ने 2024 में बिजनेसमैन विकास पाराशर संग शादी रचाई थी। फिर सिंतबर 2025 में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की और अब वह मां बन चुकी है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonarika Bhadoria (@bsonarika)

वर्क फ्रंट पर सोनारिका 
 

वर्क फ्रंट पर सोनारिका भदौरिया ने 2011 में शो तुम देना साथ मेरा से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन असली पहचान उन्हें देवों के देव...महादेव में मां पार्वती के रोल से मिली। इस रोल ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News