हाथ में ड्रिंक लिए बड़ा सा बेबी बंप पकड़कर नाची Devoleena Bhattacharjee, भड़के लोग बोले- यही संस्कार है

Thursday, Sep 19, 2024-06:15 PM (IST)

मुंबई: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस Devoleena Bhattacharjee जल्द ही मां बनने वाली हैं। वह अपने पहले बच्चे को शहनवाज शेख के साथ जन्म देंगी। एक्ट्रेस ने 15 अगस्त को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। इससे पहले, उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी को सीक्रेट रखा था, लेकिन उनके फैंस ने उनकी तस्वीरों से ही इसका अंदाजा लगा लिया था। देवोलीना की खुशी उनके फैंस के लिए भी एक खास पल है। एक्ट्रेस इस समय अपनी प्रेगनेंसी का आनंद ले रही हैं। शादी के डेढ़ साल बाद वह मां बनने जा रही हैं। 

PunjabKesari

हाल ही में, उन्होंने अपने बेस्ट फ्रेंड विशाल सिंह की बर्थडे पार्टी में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने दोस्तों के साथ मस्ती की। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

बता  दें, इस पार्टी का एक वीडियो भी जमकर चर्चा में है, जिसमें देवोलीना एक हाथ में ड्रिंक लिए डांस कर रही हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि वह अपने बेबी बंप को थामकर डांस कर रही हैं, जो उनके फैंस को पसंद नहीं आया।

इस दौरान एक यूजर ने कमेंट किया कि पहली प्रेग्नेंसी में इस तरह उछल-कूद करना सही नहीं है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "यही संस्कार है।" कई लोग यह भी कह रहे हैं कि बेबी बंप को लेकर इस तरह नाचना ठीक नहीं है। एक यूजर ने चिंता जताते हुए लिखा, "अपना नहीं तो कम से कम कोख में पल रहे बच्चे का तो ख्याल करो।"

PunjabKesari

एक यूजर ने कहा, "डांस तो देवोलीना कर रही हैं, लेकिन डर हमें लग रहा है।" जानकारी के लिए बता दें कि देवोलीना और विशाल सिंह की दोस्ती टीवी शो "साथ निभाना साथिया" के दौरान हुई थी, और तभी से उनकी दोस्ती और मजबूत हो गई है।

वहीं  इस पार्टी में देवोलीना पिंक शेड की लॉन्ग ड्रेस पहनकर पहुंची थी। जिसके साथ उन्होंने शूज कैरी किए थे। वहीं बर्थडे बॉय विशाल सिंह अपनी पार्टी में ऑल व्हाइट लुक में पहुचे थे। इसके अलावा देवोलीना के पति ने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लू डेनिम कैरी की थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena)

देवोलीना ने विशाल सिंह की बर्थडे पार्टी की फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि, ‘पागलपन भरी मस्ती भरी रात’


Content Editor

Shivani Soni

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News