युजवेंद्र से तलाक के बाद धनश्री वर्मा की पहली पब्लिकली अपीयरेंस, ब्लैक साइडकट जंपसूट में दिखीं गाॅर्जियस
Saturday, Mar 22, 2025-02:08 PM (IST)

मुंबई: धनश्री वर्मा ने हाल ही में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक किया। वहीं तलाक के बाद पहली बार धनश्री वर्मा मुंबई के एक इवेंट में स्पॉट हुई। जहां उन्हें गॉर्जियस अवतार में देखा गया। धनश्री ने इस दौरान पैप्स को स्माइल करते हुए कई सारे पोज भी दिए।
लुक की बात करें तो धनश्री ने ब्लैक कलर का साइडकट जंपसूट पहना था। ग्लोसी मेकअप, खुले कर्ली बालों के साथ उन्होंने अपना लुक कंपलीट किया। हाई हील्स ने एक्ट्रेस के लुक में चार चांद लगा दिए। इवेंट में धनश्री ने पैपराजी को एक से बढ़कर एक पोज दिए।
बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच लगे लॉकडाउन के दौरान युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा में करीबियां बढ़ी थी। धनश्री वर्मा तब एक कोरियाग्राफर हुआ करती थी ऐसे में उनसे ऑनलाइन डांस क्लास लेते-लेते चहल प्यार में पड़ गए थे।
दिसंबर 2020 में दोनों ने बेहद करीबी मेहमानों के बीच शादी की थी। मगर कुछ ही समय बाद अनबन शुरू हो गई। जून 2022 से दोनों अलग रह रहे थे। वहीं 20 मार्च 2025 को बॉम्बे हाईकोर्ट की बांद्रा फैमिली अदालत ने कपल की तलाक अर्जी पर मंजूरी दे दी। भारतीय क्रिकेटर धनश्री वर्मा को 4.75 करोड़ बतौर एलिमनी दी।खबरों के मुताबिक युजवेंद्र चहल ₹2.37 करोड़ पहले ही दे चुके हैं।