युजवेंद्र चहल को मां-बाप से अलग कर रही थीं धनश्री,डाल रही थीं मुंबई शिफ्ट होने का दबाव! 5 दिन बाद सामने आया तलाक का कारण
Wednesday, Mar 26, 2025-12:52 PM (IST)

मुंबई: कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का हाल ही में तलाक हुआ है। दोनों के बीत शादी के दो साल के बाद से अनबन शुरू हो गई थी और वे अलग-अलग रह थे। आखिरकार अब इनके डिवोर्स की असली वजह सामने आ गई है।
दरअसल धनश्री और युजवेंद्र के अलग होने की असली वजह वेटरेन जर्नलिस्ट विक्की लालवानी ने पोस्ट शेयर कर बताया कि दोनों के बीच आखिर तलाक की असल वजह क्या थी? विक्की लालवानी ने अपनी ऑफिशियल इंस्टाग्राम पोस्ट में एक सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक बताया है कि युजवेंद्र और धनश्री के बीच अलगाव की वजह धनश्री की मुंबई में रहने की इच्छा थी। उन्होंने क्रिकेटर को हरियाणा में अपना घर छोड़ने के लिए कहा था। धनश्री और युजवेंद्र की पर्सनैलिटी एक दूसरे से बिल्कुल अलग थी।
विक्की ने अपने नोट में लिखा- " एक सूत्र ने बताया है कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा कभी साथ नहीं रहे, क्योंकि वे दो बिल्कुल अलग पर्सनैलिटी हैं।अचानक, एक दिन, धनश्री ने अपना पैर किसी ऐसी चीज पर रख दिया, जिससे युजी कुर्सी से गिर गए। लेग स्पिनर हैरान रह गए। उन्होंने धनश्री को समझाने की कोशिश की कि उनकी डिमांड ठीक नहीं थी।दोनों ने चर्चा की, बहस की और लड़ाई की। धनश्री चाहती थीं कि युजी अपना बैग और सामान हरियाणा से मुंबई शिफ्ट कर दें।"
विक्की ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में आगे लिखा-'शादी के बंधन में बंधने के बाद युजी और धनश्री हरियाणा में युजी के माता-पिता के साथ रहने चले गए और मुंबई तभी आए जब उन्हें जरूरत थी। हां, यह मुंबई-हरियाणा का झगड़ा मुख्य कारणों में से एक था जिसकी वजह से यह पैपराज़ी-वर्ल्ड की सबसे चर्चित शादी टूट गई। युजी ने क्लियर किया कि वह अपने माता-पिता के घर और आस-पास से खुद को नहीं उखाड़ेंगे।'
अब इस पोस्ट की बातें कितनी सच हैं ये तो धनश्री और चहल ही बेहतर जानते हैं क्योंकि दोनों ने ही अपने तलाक की वजह रिवील नहीं की है। इस कारण 'बाॅलीवुड पंजाब केसरी' भी इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है।