OMG! बाॅलीवुड के हीमैन 'धर्मेंद्र' को ये क्या हो गया? एक आंख पर पट्टी बंधे हुए हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट हुए एक्टर

Tuesday, Apr 01, 2025-01:36 PM (IST)

बाॅलीवुड तड़का : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र हमेशा सुर्खियों में रहते हैं और उनके फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं।

PunjabKesari

हाल ही में, एक्टर मुंबई के एक अस्पताल से बाहर आते हुए स्पॉट किए गए, जिससे उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है।

PunjabKesari

धर्मेंद्र की एक आंख पर पट्टी बंधी हुई थी और वह काफी परेशान नजर आ रहे थे। हालांकि, अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि उनके साथ क्या हुआ और उनकी आंख में क्या समस्या है।

PunjabKesari

इस दौरान, धर्मेंद्र के साथ एक और शख्स था, जिसकी आंख पर भी पट्टी बंधी हुई थी, जिससे यह सवाल उठने लगा कि क्या यह कोई इलाज संबंधित मामला है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

लेकिन धर्मेंद्र बिना कुछ कहे अस्पताल से बाहर निकले और अपनी गाड़ी में बैठकर चले गए।

PunjabKesari

अब उनकी ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, और फैंस उनके स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए बेताब हैं। सभी उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।


 


Content Editor

Mehak

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News