बेटी संग दिशा परमार की ट्विनिंग, सिर पर मुकुट...गले में माला और हाथों में मुरली थामें प्यारी लगी नव्या

Monday, Jan 20, 2025-12:20 PM (IST)

मुंबई: दिशा परमार और राहुल वैद्य टीवी इंडस्ट्री के पाॅपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों ही अक्सर अपनी निजी जिंदगी के बारे में सोशल मीडिया पर अपडेट शेयर करते रहते हैं। कपल ने साल 2023 में प्यारी सी बेटी नव्या वैद्य का स्वागत किया था। बेटी के जन्म के बाद से ही दिशा और राहुल नव्या के  के साथ समय बिताने में व्यस्त हैं।

PunjabKesari

नव्या की तस्वीरें भी आते ही सेकेंड्स में वायरल हो जाती है। हाल ही में दिशा ने अपनी लाडली संग प्यारी सी तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें किसी फंक्शन की लग रही हैं । इस खास दिन पर दिशा बेटी संग ट्विनिंग किए नजर आईं।जहां दिशा ब्लैक सूट में गाॅर्जियस लग रही हैं। गले में मंगलसूत्र, माथे पर बिंदी और झुमके दिशा के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

PunjabKesari

वहीं नव्या ब्लैक फ्राॅक में क्यूट लगी। कुछ तस्वीरों में नव्या सिर पर मुकुट, गले में माला और हाथों में मुरली थामें नजर आ रही हैं। फैंस मां-बेटी की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

 

 राहुल वैद्य ने दिशा से मुंबई में शानदार तरीके से 16 जुलाई 2021 को शादी रचा ली थी। उनकी शादी सबसे ज्यादा चर्चा में रही थी। सितबंर 2023 में कपल के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी।

PunjabKesari

काम की बात करें तो दिशा इस समय टीवी की दुनिया से दूर हैं। हालांकि वह पार्टीज और इवेंट्स में नजर आती हैं। वहीं राहुल जल्द ही लाफ्टप शैफ के सीजन 2 में नजर आएंगे। इस बार उनकी जोड़ी रुबीना दिलाइक के साथ बनी है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Disha Parmar Vaidya (@dishaparmar)

 

 

 

 

 

 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News