सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की खबर सुन एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे को लगा सदमा, बस ये शब्द कह पाई

Sunday, Jun 14, 2020-04:44 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के चाहने वालों के लिए आज का दिन किसी बुरे सपने जैसा है। अचानक दोपहर में खबर आई कि सुशांत सिंह राजपूत नहीं रहेऋ एक्टर ने अपने घर में फांसी लगा ली। सुशांत के निधन की खबर सुन पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। जिसने भी उनके निधन की खबर सुनी वो हैरान रह गया कुछ ऐसा ही सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के साथ भी हुआ।

PunjabKesari

सुशांत के निधन की खबर के बाद जब एक चैनल ने रिएक्शन के लिए अंकिता लोखंडे से संपर्क किया और उन्हें सुशांत के सुसाइड के बारे में बताया तो वो हैरान रह गईं। उन्होंने बस इतना ही कहा-'क्या', इसके बाद उन्होंने फोन रख दिया।अचानक आई इस खबर पर यकीन करना हर किसी के लिए मुश्किल हो रहा है।

PunjabKesari
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने ज़ी टीवी के सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में अंकिता लोखंडे के साथ काम किया था। दोनों सीरियरल में लीड रोल में थे। इसी शो के दौरान दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था हालांकि जब सुशांत ने बॉलीवुड में अपना सफर शुरू किया तो दोनों के अलग होने की खबरें आ गई थीं।
आखिरी रात घर पर साथ थे कुछ दोस्त

PunjabKesari
कहा ये भी जा रहा है कि सुशांत के घर उनके कुछ दोस्त भी मौजूद थे। रात में वह अपने कमरे में सोने के लिए गए लेकिन जब सुबह उन्होंने कमरे का दरवाजा नहीं खोला और कुछ जवाब नहीं दिया तो उनके कमरे का दरवाजा तोड़ा गया और वह फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले। खबरें हैं कि सुशांत लंबे समय से डिप्रेशन में थे।


Edited By

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News