फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के घर बजने वाली है शहनाई, सपनों के राजकुमार संग शादी करने जा रही हैं बेटी आलिया

Sunday, Oct 27, 2024-01:14 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने मानेे फिल्ममेकर और एक्टर अनुराग कश्यप के घर ही शहनाई बजने वाली है। खबरें हैं कि उनकी बेटी आलिया कश्यप जल्द ही अपने मंगेतर शेन ग्रेगोइरे संग शादी के बंधन में बंधने वाली है। आलिया ने पिछले ही साल बॉयफ्रेंड से सगाई की थी और अब उनकी शादी की खबर सुन उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं। वे अनुराग की बेटी को दुल्हन के लुक में देखने के लिए एक्साइटेड हो गए हैं।

 

 

एक रिपोर्ट के मुताबिक आलिया सर्दियों में शादी का प्लान कर रही हैं और वो इसी साल 11 दिसंबर को शेन ग्रेगोइरे की दुल्हन बनेगी। कपल की शादी का वेन्यु भी तय हो चुका है। दोनों मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में बॉम्बे क्लब में शादी करेंगे। वहीं कश्यप फैमिली इसे इंटीमेट वेडिंग का प्लान कर रही है।

 

बता दें कि आलिया काफी समय से अपने ब्वॉयफ्रेंड शेन संग लिव इन में रह रही हैं। शेन ने पिछले साल 3 अगस्त को हिंदू रीति-रिवाजों के साथ आलिया संग सगाई की ली थी। उनकी सगाई में आलिया की दोस्त सुहाना खान और वेंदाग रैना, खुशी कपूर, मिज़ान जाफरी, इब्राहिम अली खान, पलक तिवारी अनुराग की एक्स वाइफ कल्कि केकला भी शामिल हुई थीं।

 

आलिया कश्यप की बात करें तो अनुराग कश्यप की बेटी एक सोशल मीडिया एंफ्लूएंसर और यूट्यूबर हैं। वो ब्लॉगिंग के जरिए अपनी लाइफ के कई अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News