मशहूर म्यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के घर पर फायरिंग, ताबड़तोड़ गोलियां चला फरार हुए बदमाश

Friday, May 16, 2025-01:45 PM (IST)

मुंबई. मशहूर म्यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। प्रोड्यूसर के घर के बाहर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई हैं और पुलिस के आते ही वहां से फरार हो गए। हालांकि, इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। वहीं पुलिस पूरी गहराई से मामले की जांच में जुट गई है।

 

यह घटना मोहाली के सेक्टर 71 स्थित पिंकी के घर के बाहर की है। ऐसे में वहां के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस, सीआईए स्टाफ और डीएसपी पृथ्वी सिंह चहल ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। उनके अनुसार जब यह घटना हुई तो उस वक्त धालीवाल घर में मौजूद थे। गोलियां घर के गेट पर और बाहरी दीवारों पर लगी। दो बाइक सवार लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया और वहां से फरार हो गए।
 

PunjabKesari

 


पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी इलाकों की छानबीन भी की जा रही है। पुलिस का मानना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

कौन हैं पिंकी धालीवाल 

बता दें पुष्पिंदर धालीवाल उर्फ पिंकी धालीवाल उस समय सुर्खियों में आए जब उन पर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने उन पर शोषण और अपमान करने के आरोप लगाए थे। सुनंदा ने कहा था कि पिंकी के बर्ताव से उन्हें आर्थिक और मानसिक नुकसान पहुंचा है। वहीं सिंगर की शिकायत के बाद पिंकी को इस साल मार्च में गिरफ्तार भी कर लिया गया था। हालांकि बाद में उन्हें पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने रिहा कर दिया था।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News