शादी के बाद मौनी-सूरज का पहला वैलेंनटाइन,कभी बाहों में कैद तो कभी पिया को Lipkiss करती दिखीं नई नवेली दुल्हन

Monday, Feb 14, 2022-02:59 PM (IST)

मुंबई: एक्ट्रेस मौनी राॅय और सूरज नाम्बियार शादी के बाद से ही खबरों में बने हुए हैं। कपल की लाइफ से जुड़ी हर खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मौनी हाल ही में सूरज संग कश्मीर में हनीमून एंजाॅय कर मुंबई लौंटी हैं।

PunjabKesari

वहीं मौनी आज (14 फरवरी) को पति सूरज संग वैलेंनटाइन डे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन पर वह सूरज संग प्यार में डूबी हैं। सूरज ने इंस्टा पर मौनी संग बिताए हसीन पलों की तस्वीरें शेयर की हैं।

PunjabKesari

शेयर की तस्वीरों में कभी सूरज उन्हें Kiss कर रहे हैं तो कभी मौनी उनकी बांहों में नजर आ रही हैं। सूरज ने मजाकिया अंदाज में कैप्शन लिखा-'मौनी क्या तुम मेरी वैलेंटाइन बनोगी?'

PunjabKesari

उन्होंने आगे लिखा- 'क्या सवाल है, तुम्हारे पास कोई च्वॉइस नहीं है, क्योंकि हम शादीशुदा हैं।' सूरज ने मौनी से प्यार का इजहार करते हुए लिखा- 'आई लव यू'।

PunjabKesari

इसके साथ दिल वाला इमोजी भी बनाया है। फैंस मौनी और सूरज की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

मौनी और सूरज ने 27 जनवरी 2022 को गोवा में शादी की थी। इस वेडिंग सेरेमनी में मंदिरा बेदी और अर्जुन बिजलानी सहित कई स्टार्स शामिल हुए थे। मौनी और सूरज ने दो रीति-रिवाज से शादी की थी। कपल की शादी की तस्वीरपें कई समय तक सोशल मीडिया पर छाईं रहीं थीं। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News