4 साल बाद मां बनी ये हैं मोहब्बतें की एक्ट्रेस, बेटे की पहली झलक दिखाते हुए रिवील किया नाम
Monday, Jun 16, 2025-04:25 PM (IST)

मुंबई: 'ये हैं मोहब्बतें' एक्ट्रेस शरीन मिर्जा हाल ही में मां बनी हैं। शादी के 4 साल बाद शरीन मिर्जा ने पति हसन सरजात संग पहले बच्चे का स्वागत किया। कपल के घर नन्हें शहजादे की किलकारी गूंजी। वहीं अब कपल ने अपने लाडले की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की।
इसके साथ ही उन्होंने बेटे के नाम का खुलासा किया। उन्होंने अपने बेटे का नाम 𝑯𝒂𝒎𝒛𝒂 𝑺𝒂𝒓𝒕𝒂𝒋 (हमजा सरताज) रखा है। शेयर की तस्वीर में शरीन ने लाडले का चेहरा तो नहीं लेकिन पैर दिखाए हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा-'एक ऐसा नाम जो हमारे प्यार, हमारी उम्मीदों और हमारे हमेशा के लिए है।इस दुनिया में आपका स्वागत है, 𝑯𝒂𝒎𝒛𝒂 𝑺𝒂𝒓𝒕𝒂𝒋'
शिरीन मिर्जा ने अक्टूबर 2021 में जयपुर में हसन सरताज से शादी की। उनकी शादी में दिव्यांका त्रिपाठी, एली गोनी और कृष्णा मुखर्जी सहित कई कलाकार शामिल हुए।
काम की बात करें तो शिरीन को सीरियल 'ये है मोहब्बतें' से सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल की थी। वहीं शादी के निकाह करने के बाद तकरीबन दो साल बाद धारावाहिक 'बहुत प्यार करते है' से छोटे पर्दे पर वापसी कर की थी, जिसके बाद अब वह सीरियल 'धर्मपत्नी' में नजर आईं।